Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मांगों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज का गेट बंद कर किया प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

मांगों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-24 at 13.33.19

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अल्मोड़ा इकाई ने विद्यार्थियों की लंबित मांगों को लेकर एसएसजे परिसर में मुख्य पार्किंग गेट बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिषद का कहना है कि लंबे समय से विभिन्न समस्याओं को लेकर उठाई जा रही मांगों पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान परिषद ने शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रावधान, शैक्षणिक अव्यवस्था, परीक्षा प्रणाली में सुधार, पुस्तकालय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जर्जर आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सेल्फ फाइनेंस शिक्षक भर्ती से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। परिषद ने चेतावनी दी कि इन मुद्दों पर अब और चुप नहीं बैठा जाएगा। नगर मंत्री रोहित कुमल्टा ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता अब सहन से बाहर हो चुकी है और यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन, ताला बंदी और सड़क जाम जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विश्वविद्यालय की होगी। प्रदर्शन में रोहित कुमल्टा, दीपक लोहनी, दीपक राठौर, कृष्णा कार्की, ऋतिक नेगी, भास्कर जोशी, निखिल उप्रेती, लक्ष्मी रानी, निशु, वंदना गोस्वामी, पंकज कुमार, लकी जोशी, प्रवीण, मयंक धामी, दयाल कोरंगा, दीप, पवन लाल साह, प्रिया पांडेय, अभय बोरा, नेहा जोशी, मनीषा गोस्वामी, प्रिया एरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 मार्च
Next: डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, विकास कार्य प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.