Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मांगें पूरी न हुई तो 16 अगस्त से करेंगे क्रमिक उपवास
  • पौड़ी

मांगें पूरी न हुई तो 16 अगस्त से करेंगे क्रमिक उपवास

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी पिछले एक माह से बांह पर काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। तदर्थ कर्मचारियों का रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजन, पदोन्नति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कर्मचारी संघर्ष समिति बनाई है। समिति ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता है तो वह 16 अगस्त से क्रमिक उपवास शुरू कर देंगे। कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. देवेंद्र फस्र्वाण का कहना है कि विगत एक माह से कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद विवि प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं आया है। जिसके कारण कर्मचारियों में विवि प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि विवि के तदर्थ कर्मचारियों के समायोजन से लेकर पदोन्नतियों व अन्य मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेकिन विवि प्रशासन इन मांगों के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का सहारा लेने को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर 16 अगस्त से क्रमिक उपवास शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद आंदेालन की अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा को गंदगी से मुक्त कराकर दें सम्मान
Next: सेना की मदद से देश के सीमावर्ती भागों के लिए पतंजलि ने भेजे तिरंगे झण्डे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.