Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गंगा को गंदगी से मुक्त कराकर दें सम्मान
  • पौड़ी

गंगा को गंदगी से मुक्त कराकर दें सम्मान

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी गढ़वाल द्वारा विकासखंड खिर्सू के ग्राम फरासू में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पंचायत स्तरीय दो दिवसीय गंगादूतों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ पर ग्राम प्रधान कलियासौड़ सावित्री देवी ने कहा कि गंगा को हम मां का दर्ज़ा देते हैं तो फिर मां को कष्ट देने का हमें कोई अधिकार नहीं है। हम गंगा को गन्दगी से मुक्त करा कर सही रूप से उसको सम्मान दे सकते हैं। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि गंगा का बिगड़ता स्वरूप आमजन को संकट में डाल सकता है। इसके दुष्परिणामों से सबसे ज्यादा प्रभावित गंगातट के गांव होंगे। इसलिए गंगा से लगे गांवों के लोगों को भी अपने भविष्य के बारे में सोच गंगा को स्वच्छ रखने के उपायों को व्यवहार में उतारना होगा। प्रशिक्षक योगम्बर पोली ने गीत ना होने देंगे तुझे दूषित के माध्यम से युवाओं को गंगा रक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि गंगा के बिगड़ते स्वरूप के लिए मानव ही जिम्मेदार है। इसलिए मानव को अपनी गलती को सुधार करते हुए गंगा स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत पहल करनी चाहिए। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज दिखोलयूं के प्रधानाचार्य मातवर सिंह कुंवर ने युवा गंगादूतों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य गंगा से जुड़ा है। अपने बेहतर भविष्य के लिए सभी पतित पावनी गंगा की निर्मलता के अभियान से जुड़ेंगे। जिला परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जनपद के चयनित गंगा गांवों में नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा युवा गंगा दूतों को गंगा संरक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित गंगादूतों के माध्यम से गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए विभिन्न गतिविधियां गंगा तट के गांवों में संचालित की जायेंगी। कार्यक्रम में खेल कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली के प्रशिक्षक विकास शाह सहित कलियासौड़, डुंगरीपंथ, फरासू के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 अगस्त से निर्माण कार्यों का बहिष्कार करेंगे ठेकेदार
Next: मांगें पूरी न हुई तो 16 अगस्त से करेंगे क्रमिक उपवास

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.