Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मामूली विवाद में बड़े भाई ने किया छोटे भाई पर हमला, मौत
  • देहरादून

मामूली विवाद में बड़े भाई ने किया छोटे भाई पर हमला, मौत

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

देहरादून। होली की पूर्व संध्या पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर बेलचे से हमला कर दिया।इस हमले में गंभीर रूप से घायल भाई की मौत हो गई। रायपुर पुलिस ने रोडवेज में संविदा पर कार्यरत आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सरोज पत्नी सर्व ज्ञान सिंह निवासी पेरिस विहार का बड़ा बेटा नीरज रोडवेज में संविदा पर मैकेनिक है जबकि छोटा बेटा विशाल (18) नगर निगम की कूड़ा बीनने वाली गाड़ी में मजदूरी करता है। 28 मार्च की रात्रि को दोनों भाईयों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि नीरज ने विशाल से कहा कि तुम कुछ नहीं कमाते हो, जिस लेकर विवाद बढ़ गया। झगड़ा होने पर नीरज ने पास ही रखा बेलचा उठाकर विशाल के सिर में मार दिया। इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल विशाल को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सरोज की तहरीर पर नीरज के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी। दो भाईयों के विवाद में एक की मौत होने से परिवार में शोक है। होली को लेकर चल रही तैयारियां इस घटना से मातम में बदल गई। इस प्रकरण में पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर मांगी जिस पर परिजन तहरीर देने को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। क्योंकि विवाद में एक बेटे की जान चली गई जबकि दूसरे बेटे की गिफ्तारी होना तय है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीदों के घर से लाई मिट्टी जमा कर होगा सैन्य धाम का निर्माण
Next: खाना बना रही महिला के कपड़ों में लगी आग, बुरी तरह झुलसी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.