Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मालन नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
  • पौड़ी

मालन नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
rns featured image new

कोटद्वार। कोटद्वार की मालन नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी में युवक का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार पोपिन्स उर्फ देव (24) निवासी आदर्श कॉलोनी बदली, बिजनौर हाल निवासी निकट बाल भारती स्कूल उमरावनगर टाइल्स व पत्थर बिछाने का काम करता था। रविवार शाम काम से छूटने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ मालन नदी में नहाने गया था। नदी में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस से घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ के प्रभारी उपनिरीक्षक सौकार सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एवं रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया, लेकिन बढ़ते अंधेरे व खराब मौसम के चलते देर रात सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा अभियान चलाते हुए युवक के शव को नदी से निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताते चलें कि बीते बुधवार को सुखरौ नदी में नहाने के दौरान चैनेलाइजेशन के दौरान हुए गड्डे में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई थी। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सोमवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बाहर निकाला गया, पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर और पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिथि शिक्षकों को नहीं मिला 2 माह का वेतन
Next: प्रधानों ने की तहसीलदार पर कार्यवाही की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.