Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक
  • चमोली

माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 23/06/2025
rns featured image new

यात्रा मार्ग पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की, प्राथमिकता के आधार पर कार्य प्रस्तावित करने के दिए निर्देश

चमोली(आरएनएस)। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को वर्ष 2026 में होने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विश्व की सबसे लम्बे पैदल यात्रा के सुचारु और सफल संचालन के लिए यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर सड़क, पैदल मार्ग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, वाहन पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा सहित सभी यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि शासन की ओर से यात्रा मार्ग के कार्यों को अति आवश्यक, आवश्यक और धनराशि की उपलब्धता के आधार पर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पूरे यात्रा मार्ग पर सड़क व पैदल मार्ग, पुल और शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता वाले कार्यों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से यात्रा मार्ग और पड़ावों पर की गई घोषणा के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।  ताकि समय से व्यवस्थाओं का दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने यात्रा को सुगम बनाने के लिए विश्राम गृह, अस्थाई छायादार शेड निर्माण और यात्रा मार्ग संबंधी जानकारी के साइनेज स्थापना के लिए स्थानों का चयनित करने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्गों पर पर सौंदर्यीकरण, दीर्घकालीन सुधार जैसे कार्यों के प्रस्ताव बजट के आवंटन के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी को यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए डीडीआरएन (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिर्सोस नेटवर्क) स्थापित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही, ताकि निर्माण कार्यों में ओवरलैपिंग बचा जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन्यजीव आतंक पर पार्षदों ने जताई चिंता, डीएफओ से की समाधान की मांग
Next: मोरी में भालुओं के आतंक से काश्तकार परेशान

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.