Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मां कात्यायनी को शहद और गुड़ से बने भोग लगाए
  • देहरादून

मां कात्यायनी को शहद और गुड़ से बने भोग लगाए

RNS INDIA NEWS 28/09/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  शारदीय नवरात्र के छठे दिन रविवार को पूरे पछुवादून में भक्तिमय माहौल रहा। मंदिरों, घरों और पंडालों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने शहद और गुड़ से बने प्रसाद का भोग चढ़ाकर सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। शाम होते ही मंदिरों में मां की आरती शुरू हुई, जिससे सभी मंदिर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठे। महिलाओं ने ढोलक और झांझ की थाप पर भजन गाकर भक्तिमय वातावरण बनाया। इसके बाद देर रात तक माता का भव्य जागरण आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और भक्तों ने देवी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जागरण में श्रद्धालु पूरी रात मां की महिमा का गुणगान करते रहे और भोर तक गांव का माहौल भक्तिरस में डूबा रहा। काली माता मंदिर अस्पताल रोड के मुख्य पुजारी मनोज पैन्यूली ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी का जन्म ऋषि कात्यायन के घर हुआ था। उन्हें सिंह वाहन पर विराजमान और चार भुजाओं वाली तेजस्वी देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि उनकी उपासना से विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और भक्तों को साहस, पराक्रम व आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। बताया कि भागवत पुराण में वर्णन है कि गोपियों ने व्रत कर मां कात्यायनी की पूजा की थी ताकि वे भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त कर सकें। इसलिए आज भी विवाह योग्य कन्याएं शीघ्र विवाह और उत्तम वर की प्राप्ति हेतु कात्यायनी का पूजन करती हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप सिंह पर सवार और चार भुजाओं वाला है। माना जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगानगर से तिलवाड़ा तक दो दिन में लोग स्वयं हटाएं अतिक्रमण
Next: बाइक की टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराया मजदूर, मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.