Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ में बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर फेंका तेजाब
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

लखनऊ में बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर फेंका तेजाब

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

आरोपियों की तसवीरें सीसीटीवी में कैद

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक मां-बेटे पर तेजाब हमला करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर विकास वर्मा (16) और उसकी मां अनीता वर्मा (40) के ऊपर तेजाब फेंक दिया। सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे को पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, हाथ में तेजाब की बोतल ले जाते बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित कनिष्ठ सहायकों का प्रदर्शन
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की दो छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.