Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ-देहरादून रूट की वंदे भारत एक्स्प्रेस में 2 कोच बढ़ाने की तैयारी
  • राष्ट्रीय

लखनऊ-देहरादून रूट की वंदे भारत एक्स्प्रेस में 2 कोच बढ़ाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 02/12/2024
rns featured image new

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली (आरएनएस)। 13 जनवरी से महाकुंभ का आगाज हो जाएगा. महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालु ट्रेन से यात्रा करेंगे. इसे देखते हुए रेलवे ने भी खास तैयारी कर ली है. महाकुंभ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला किया है. लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में दो नए कोच लगाए जाएंगे.
दिसंबर महीने तक ट्रेन में एक्स्ट्रा दो कोच लग जाएंगे यानि कि लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में 8 की जगह 10 कोच हो जाएंगे. बता दें कि कुंभ का आयोजन 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक होगा. ट्रेन में अलग से दो कोच लगाने के बाद यात्री को आसानी से टिकट मिल जाएगी और उन्हें सफर में दिक्कत नहीं होगी. लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार में ठहराव होगा.
वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो यह भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. इस ट्रेन का निर्माण भारत में हुआ है. इसलिए यह पूरी तरह से स्वदेशी है. यह ट्रेन 160-180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है. सबसे पहले 15 फरवरी, 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. वंदे भारत को उन्नत तरीक से बनाया गया है, जो अन्य ट्रेनों के मुकाबले में 30 फीसदी तक बिजली बचाने में मदद करता है. देशभर में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है.
महाकुंभ की बात करें तो इसका आयोजन इस साल प्रयागराज में होने जा रहा है. यह 12 साल में एक बार होता है. यहां लोग ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी आते हैं. महाकुंभ में योगी सरकार सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. इसे लेकर यूपी सरकार ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है. महाकुंभ की सुरक्षा बनाए रखने के लिए 20 विशेष ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं. जिससे लोगों की हर गतिविधि पर ध्यान रखा जाएगा. यह ड्रोन 24 घंटे महाकुंभ की निगरानी करती रहेगी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 दिसंबर
Next: अल्मोड़ा: जल जीवन मिशन की योजनाओं की होगी जांच, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.