Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस की टैंकर से भीषण भिड़ंत, 18 लोगों की मौत
  • राष्ट्रीय

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस की टैंकर से भीषण भिड़ंत, 18 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

उन्नाव (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्नाव में बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर से टकरा गई। हादसे 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) कर्मियों ने पुलिस को हादसे की जानकारी देकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चश्मदीदों ने बताया कि स्लीपर बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई और उन्नाव के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

बेहटा मुजावर पुलिस ने बताया कि यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह लगभग 5:15 बजे हुआ। बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टक्कर होने से 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और घायलों को सही इलाज का निर्देश दिया है।
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, जिला उन्नाव में सडक़ दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं भी पति से मांग सकती हैं गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Next: बांध प्रभावितों को प्राथमिकता से रोजगार देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.