Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलटी पदों के आवेदन हेतु एक और मौका
  • देहरादून

एलटी पदों के आवेदन हेतु एक और मौका

RNS INDIA NEWS 12/03/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न सरकारी विभागों के रिक्त पदों की विज्ञप्ति समय पर जारी नहीं हो सकी। जिससे सैंकड़ों अभ्यर्थी आवेदन के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा पार कर गए। ऐसे अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक (एलटी) पदों के लिए आवेदन करने को एक और मौका मिला है। वे 25 मार्च 2021 तक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि बेरोजगारों ने यह मांग उठाई थी कि कोरोना संक्रमण के चलते करीब छह महीने तक विभाग में रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं हुई। इसी बीच वह अधिकतम उम्र सीमा पर कर गए जबकि उनका इसमें कोई दोष नहीं है। ऐसे में सरकार ने एलटी शिक्षकों की विज्ञप्ति दोबारा जारी कर आयु सीमा में छह महीने की छूट दी है। उन्होंने बताया कि एलटी कला विषय के अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस पद के लिए बीएड की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग एलटी शिक्षकों की लिखित परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित करेगा। अभ्यर्थी निर्धारित समय के बीच अपने आवेदन आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर भर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत हुए कार्यक्रम आयोजित
Next: गैरसैंण को मंडल की बजाय स्थाई राजधानी घोषित करे प्रदेश सरकार: आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.