Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने जनसंपर्क अभियान का किया आगाज़
  • अल्मोड़ा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने जनसंपर्क अभियान का किया आगाज़

RNS INDIA NEWS 01/06/2023
WhatsApp Image 2023-06-01 at 8.48.46 PM

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए बुधवार से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। जनसंपर्क अभियान का प्रारंभ उन्होंने धामस न्याय पंचायत से किया। इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वह अब लगातार जनसंपर्क करेंगे एवं जनता के बीच में जाकर भाजपा सरकार की पोल को खोलने का काम करेंगे। विगत दिवस सोमेश्वर के कराला न्याय पंचायत के बिमौला देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने धामस न्याय पंचायत के अंतर्गत अनेक जगहों पर जाकर लोगों से बात की, उनकी समस्याएं जानी एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित से तत्काल दूरभाष पर वार्ता भी की। श्री कर्नाटक ने कहां कि वर्तमान में बेहद आवश्यक हो गया है कि लोगों को कांग्रेस सरकार एवं भाजपा सरकार के शासनकाल की तुलना करनी चाहिए और देखना चाहिए कि किस सरकार में विकास के कितने कार्य हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में लगातार लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई जिसमें विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई गई, मनरेगा योजना आज भी मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ डुगडुगी पीटकर कोरे वादे करना जानती है लेकिन जितने विकास कार्य कांग्रेस की सरकार में हुए उसके आधे विकास कार्य भी भाजपा सरकार धरातल पर नहीं उतार पाई। प्रतिवर्ष करोड़ों रोजगार का वादा करने वाली भाजपा सरकार में आज युवा बेरोजगार भटक रहा है। इस भाजपा सरकार में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। ऐसा लगता है कि सरकार ने विकास कार्यों को अवरुद्ध करने की शपथ ले रखी है। श्री कर्नाटक ने कहा कि आवश्यक रूप से वे अपने साथियों के साथ अब लगातार जन जन तक पहुंचेंगे और उन्हें भाजपा सरकार की नाकामियों से रूबरू कराएंगे। श्री कर्नाटक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट में प्रचंड मतों से विजयी होगी। श्री कर्नाटक ने बताया कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, नैनीताल एवं हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वे अभी से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इसके साथ ही इस जनसंपर्क में वे लोगों की समस्याएं भी जानेंगे और यथासंभव उनका समाधान करने की कोशिश करेंगे। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ हेम चंद्र जोशी, रोहित शैली, कमलेश कर्नाटक, गौरव अवस्थी, देवेंद्र कर्नाटक, दिनेश सिंह, सुरेश जोशी, दीपक पोखरिया, मनोज पंत, कमल पांडे, नीरज जोशी, भूपेंद्र भोजक, प्रकाश मेहता, दीपांशु पंत, गौरव पांडे, सुंदर सिंह, गौरव कांडपाल, चन्द्र दत्त जोशी, बिशन सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी के सुरक्षागार्ड की रायफल से गोली चलने से मौत
Next: 08 पेटी अवैध शराब के साथ रेस्टोरेन्ट स्वामी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.