Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लूट की घटना का खुलासा नहीं होने से नाराज लोगों ने घेरी कोतवाली
  • अल्मोड़ा

लूट की घटना का खुलासा नहीं होने से नाराज लोगों ने घेरी कोतवाली

RNS INDIA NEWS 30/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज़ लोगों ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाली का घेराव किया। लोगों का आरोप है कि मतदान के दिन चीनाखान के पास एक बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया था लेकिन अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कोतवाली का घेराव करने वाले लोगों ने कहा कि अगर पुलिस अविलम्ब उस बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो जनता पुलिस के खिलाफ उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी। कोतवाली पहुंची कांग्रेस की जिला महामंत्री गीता मेहरा ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि अल्मोड़ा जैसी शान्त नगरी में दिन दहाड़े एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया जाता है और दस दिन के बाद भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होती। उन्होंने कहा ऐसे में महिलाएं स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित महसूस करेंगी ये सोचनीय विषय है। रेडक्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि घटना के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति भी इन घटनाओं के पीछे बड़ा कारण है। ऐसे मामलों में अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए थी। कांग्रेस के नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डेय ने कहा कि ऐसी घटनाओं का होना भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं है। पुलिस को यथाशीघ्र कड़ी कार्यवाही कर अभियुक्त को गिरफ्तार करना चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों में भय को माहौल बनता है इसलिए पुलिस को कार्यवाही में तेजी लानी चाहिए। देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय साह रिख्खू ने कहा कि दिन दहाड़े पोलिंग बूथ से मात्र दो सौ मीटर दूर इस तरह की लूट की घटना होना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है। वहीं कोतवाल जगदीश देउपा ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, शीघ्र ही अभियुक्त की गिरफ्तारी हो जाएगी। इस अवसर पर जानकी बिष्ट, सुमन मेहता, दीप जोशी, वकुल साह, मनोज पवार, गोविंद मेहरा, मनोज वर्मा, आलोक, कमल बिष्ट, मोहन सनवाल, युवम वोहरा, दीक्षा सुयाल, नीमा बिष्ट, राधा बिष्ट, रेखा बिष्ट, विनीता करायत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण और अवैध लंगरों के खिलाफ चलाया अभियान
Next: राशिफल 01 मई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.