Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लोक पर्व हरेला पर शिक्षा विभाग रोपेगा दो लाख पौधे :  डा. रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लोक पर्व हरेला पर शिक्षा विभाग रोपेगा दो लाख पौधे :  डा. रावत

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

कहा, छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति करें जागरूक

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश भर के सभी राजकीय विद्यालयों में लोक पर्व हरेला को वृहद स्तर पर मनाया जायेगा। हरेला पर्व पर सभी विद्यालयों में 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। इसके लिये प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 5-5 जबकि हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में 10-10 पौधे अनिवार्य रूप से रोपे जायेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं संर्द्धन को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।  सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि लोकपर्व हरेला को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर विभाग द्वारा 2 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा। सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को उद्यान विभाग, वन विभाग एवं विभिन्न एनजीओ से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित समस्त छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण करेंगे। जिसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 5-5 जबकि हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में 10-10 फलदार व छायादार पौधे अनिवार्य रूप से रोपे जायेंगे। जिनमें बेल, अमरूद, जामुन, आंवला, संतरा, माल्टा, नींबू, खुमानी, चुल्लू सहित स्थानीय जलवायु के अनुरूप वृक्ष लगाये जायेंगे। इसके साथ ही रोपे गये पौधों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिये विद्यालय स्तर पर उचित प्रबंधन किया जायेगा। इसके अलावा हरेला पर पर्यावरण संरक्षण एवं संर्द्धन को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक  करने के उद्देश्य से विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी जिसमें निबंध, कला, पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद, भाषण आदि शामिल है। उन्होंने ने कहा कि एनईपी-2020 के प्रावधानों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन से संबंधित अध्याय शीघ्र ही पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद में प्रस्तावित एसटीपी का सर्वे कराकर डीपीआर जल्द तैयार की जाए
Next: नंदा गौरा योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.