Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोहबा में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

लोहबा में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और सतत कृषि पद्धतियों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से ‘खेती बचाओ अभियान’ के तहत बागेश्वर जिले के ग्राम लोहबा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का समन्वय वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा भारती और डॉ. मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में 16 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 11 पुरुष और 5 महिला कृषक शामिल थे।

वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने हरी खाद, जैविक एवं जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ रासायनिक उर्वरकों के संतुलित और विवेकपूर्ण प्रयोग पर जोर दिया। किसानों को बताया गया कि संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाकर मृदा की उर्वरता बनाए रखने के साथ फसल उत्पादकता में भी वृद्धि की जा सकती है।

कार्यक्रम में रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता कम करने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक भोजन में तेल का कम उपयोग करने की सलाह दी।

इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड सहित कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और अनुदान योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही किसानों को कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में किसानों ने कृषि संबंधी समस्याओं, अनुभवों और जिज्ञासाओं को वैज्ञानिकों के साथ साझा किया। संवादात्मक शैली में आयोजित इस कार्यक्रम को किसानों ने उपयोगी बताया। इसके माध्यम से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ
Next: राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.