Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लॉकअप में फूट-फूटकर रोया सुशील कुमार, खाना-पीना भी छोड़ा
  • राष्ट्रीय

लॉकअप में फूट-फूटकर रोया सुशील कुमार, खाना-पीना भी छोड़ा

RNS INDIA NEWS 25/05/2021
sushil kumar wrestler

सागर मर्डर केस मामला

ऩई दिल्ली (आरएनएस)। ओलंपिक में भारत के लिए दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले सुशील कुमार की हिम्मत और ताकत सलाखों के पीछे पहुंचते ही टूट गई। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में सुशील कुमार पुलिस की पूछताछ में कई बार रो पड़ा। सुशील कुमार ने पुलिस अधिकारियों के सामने गलती स्वीकारी और अपने किए पर पछतावा जताया। पहलवान सागर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद सुशील मॉडल टाउन थाने में पुलिस रिमांड पर है। मॉडल टाउन थाना पुलिस के मुताबिक, थाने में पहुंचते ही सुशील कुमार उसके साथी अजय को लॉकअप में बंद किया गया। लॉक अप में जाते ही सुशील फूट-फूट कर रोने लगा। आम अपराधी की तरह उसे भी थाने के फर्श पर बैठाया गया। पुलिस अधिकारी के सामने वह बच्चों की तरह रो रहा था। आधे घंटे तक सुबकने के बाद उसे जांच अधिकारी के कमरे में बैठाया गया।
क्राइम ब्रांच की हिरासत में सुशील ने पूरी रात जागकर बिताई। यहां तक कि उसने भोजन करने से भी मना कर दिया। वह रात में भी कई बार रोया। पुलिस के अनुसार तड़के दो घंटे के लिए सुशील को नींद आई थी। फिर सुबह कानूनी प्रक्रिया आदि के लिए उसे जगा दिया गया। हालांकि सुशील का साथी अजय पुलिस हिरासत में शांत होकर बैठा था और उसने भोजन भी किया।
गौर हो कि पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23 मई को गिरफ्तार किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश करने के बाद अभी वह दिल्ली पुलिस की रिमांड पर हैं। सुशील के साथ उनके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।
दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील काफी दिनों से इस मामले में फरार थे। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
सुशील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद दिल्ली के मॉडल टाउन एसीपी के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर और एक दर्जन पुलिसकर्मी उनकी तलाश में पंजाब गए थे।
सुशील और उनके साथी को मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए ढूंढ़ा गया। उनके खिलाफ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उनके साथी अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पुलिस ने दिया सीएम राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन
Next: अब एंटीगुआ से भी लापता हुआ भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.