Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्थानीय खनन कारोबारियों ने किया वन निगम के डीएलएम का घेराव
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

स्थानीय खनन कारोबारियों ने किया वन निगम के डीएलएम का घेराव

RNS INDIA NEWS 07/11/2020
rns featured image new

चम्पावत। शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम में नहर निर्माण के लिए उपखनिज निकासी को पहुंचे कार्यदायी कंपनी के वाहनों को स्थानीय खनन कारोबारियों ने बैरंग लौटा दिया। इस दौरान स्थानीय खनन व्यवसायियों और बाहरी वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में स्थानीय खनन कारोबारियों ने वन निगम के डीएलएम का घेराव कर उनके वाहनों से ढुलान करने की मांग की। मध्य प्रदेश की एएनएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिंचाई नहर का निर्माण कार्य कर रही है। जिसके लिए शासन ने डाउनस्ट्रीम से खनन करने की अनुमति दी है। कार्यदायी संस्था के वाहन खनन सामग्री का ढुलान कर रहे हैं। शनिवार तडक़े कार्यदायी संस्था के चार वाहन डाउनस्ट्रीम में खनन सामग्री का ढुलान करने पहुंचे। भनक लगने पर स्थानीय खनन कारोबारियों ने कार्यदायी संस्था के वाहनों को वापस लौटा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे डीएलएम ने स्थानीय खनन कारोबारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अडिग रहे। शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर ने कहा कि जब तक स्थानीय वाहनों को नहर में खनन नहीं करने दिया जाएगा। तब तक विरोध करते रहेंगे। इस दौरान खनन कारोबारियों ने डीएलएम का घेराव किया। डीएलएम की तमाम कोशिशों के बावजूद खनन कारोबारी नहीं माने। कारोबारियों ने डीएलएम से शासन को पत्र भेज अपस्ट्रीम खुलवाने, डाउनस्ट्रीम में दो धर्मकांटे लगाने व नहर कार्य के लिए स्थानीय वाहनों को अनुमति देने की मांग की। इसके बाद डीएलएम ने कार्यदाई संस्था के ठेकेदार से बातचीत कर स्थानीय वाहनों को अनुमति दिलाने का आश्वासन दिया। कारोबारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक किसी भी हालत में खनन कार्य शुरु नहीं होने देने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई अभियान चलाया
Next: चम्पावत विस की पांच सडक़ों के निर्माण को स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.