Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लाइव टीवी डिबेट के दौरान एमएलए ने बीजेपी उम्मीदवार पर किया हमला
  • राष्ट्रीय

लाइव टीवी डिबेट के दौरान एमएलए ने बीजेपी उम्मीदवार पर किया हमला

RNS INDIA NEWS 26/10/2023
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)। हैदराबाद में टेलीविजन चैनल पर एक लाइव चुनावी बहस उस समय खराब हो गई, जब बीआरएस विधायक के.पी.विवेकानंद ने भाजपा उम्मीदवार के.श्रीशैलम गौड़ पर शब्दों से ही नहीं, हाथ से भी हमला कर दिया। ग्रेटर हैदराबाद के कुतुबुल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक ने गौड़ द्वारा कुछ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद अपना आपा खो दिया और उनका गला पकड़ लिया।
गौड़ ने विवेकानंद को जमीन हड़पने वाला कह दिया, जिस पर सत्ताधारी विधायक भडक़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और जब भाजपा उम्मीदवार ने कुछ टिप्पणी की, तो विवेकानंद उनकी ओर बढ़े, उनका गला पकड़ लिया और उन्हें धक्का दे दिया। कार्यक्रम के संचालक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने गुत्थम-गुत्था हुए दोनों नेताओं को अलग किया।
इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद दोनों नेताओं के समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ दिए और मंच की ओर बढऩे से रोके जाने पर कुर्सियां फेंकी। पुलिस को हालात पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि दोनों समूह एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। एक तेलुगू टेलीविजन चैनल ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख प्रतियोगियों के बीच बहस का आयोजन किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा ने बीआरएस विधायक पर हमले की निंदा की और कहा कि यह बीआरएस में हताशा को दर्शाता है कि वे भाजपा से हार रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने बीआरएस विधायक द्वारा भाजपा उम्मीदवार पर हमले की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद और उसके आसपास जमीनों पर कब्जा कर करोड़ों रुपये लूटने वाले बीआरएस विधायक सडक़ पर उपद्रवियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। किशन रेड्डी ने कहा कि बीआरएस विधायक ने शारीरिक हमले का सहारा लिया, क्योंकि उनके पास गौड़ के सवालों का कोई जवाब नहीं था। 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता किशोरी प्रेमी संग मिली
Next: गैंगस्टर्स के निशाने पर बिग बॉस विजेता एल्विश यादव, मांगी 1 करोड़ रंगदारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.