Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइव के दौरान सोशल मीडिया स्टार ने पिया कीटनाशक, तड़पकर हुई मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

लाइव के दौरान सोशल मीडिया स्टार ने पिया कीटनाशक, तड़पकर हुई मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
default featured image

पेईचिंग। सोशल मीडिया की दुनिया इतनी ज्यादा हैरत वाली है कि कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ जाती हैं। इन दिनों चीन की एक सोशल मीडिया स्टार चर्चा में है क्योंकि लाइव के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत इस वजह से हुई क्योंकि उसने लाइव के दौरान ही कीटनाशक की दवा पी ली। इसके बाद वह हुआ जिसका अंदाजा शायद उसके फॉलोअर्स को नहीं रहा होगा। उसकी तड़पकर मौत हो गई।
दरअसल, यह सोशल मीडिया स्टार चीन की है। इसका नाम लुओ शाओ माओ माओ जी है। लुओ शाओ अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय रहती थीं। वह लाइव के दौरान अपने प्रशंसकों से बात भी करती थीं। इसी कड़ी में एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि वह लाइव आई और उसके हाथ में कीटनाशक भी था। थोड़ी ही देर में उसने वह कीटनाशक पीना शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, लुओ शाओ ने अपने इस वीडियो में कहा कि शायद यह उसका आखिरी वीडियो है, क्योंकि वो लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रही है और कुछ दिन पहले वह अस्पताल में भी रह चुकी है। लुओ ने कीटनाशक दिखाते हुए लाइव में कहा कि वह किसी प्रोडक्ट को बेचने के लिए नहीं आई बल्कि इसे पीने जा रही है। इतना कहकर उसने कीटनाशक को पी लिया।
लुओ शाओ की मौत के बाद बताया गया कि कीटनाशक पीने की वजह से उसकी मौत हुई है। यह घटना बीते 14 अक्टूबर को हुई है। उसकी मौत के बाद चीन में सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई। कई लोगों ने यह भी आरोप लगाना शुरू कर दिया कि उसे कीटनाशक पीने के लिए उसके फॉलोअर्स ने ही उसे उकसाया है। उसके इंटरनेट पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे, जिनके लिए वो तरह-तरह के कंटेंट डालती थी।
फिलहाल उसके एक दोस्त ने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से पिछले कुछ समय से परेशान थी। लेकिन यह नहीं विश्वास था कि वह कुछ ऐसा कदम उठा लेगी और कीटनाशक पीने का निर्णय ले लेगी। यह भी बताया गया कि कीटनाशक पीने के बाद उसने खुद एंबुलेंस को कॉल भी किया था, लेकिन तब तक दवा अपना असर दिखा चुकी थी। इस मामले के सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक महीने से अधिक समय से जारी है स्पेनिश द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट
Next: बांग्लादेश के दुर्गा पूजा पंडाल में किसने रखी कुरान, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.