Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • लाइगर को निगेटिव रिव्यू से हुआ नुकसान, बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी शुरुआत
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

लाइगर को निगेटिव रिव्यू से हुआ नुकसान, बॉक्स ऑफिस पर हुई धीमी शुरुआत

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामना चुके है। इस फिल्म के साथ विजय देवरकोंडा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। रिलीज से पहले फिल्म लाइगर से उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म बॉलीवुड की तरफ से बॉक्स ऑफिस पर पड़े सूखे को दूर करेगी। विजय देवरकोंडा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए माना जा रहा था कि पूरे भारत में यह फिल्म छा जाने वाली है। इसे 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। उम्मीद थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ेगी और नए बनाएगी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। क्रिटिक्स से मिले मिक्स्ड रिव्यू और दर्शकों के निगेटिव रिएक्शन की वजह से फिल्म ने सभी भाषाओं में 21 से 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले 27-29 करोड़ रुपये की उम्मीद की जा रही थी। बताया जा रहा है कि फिल्म के तेलुगू वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लाइगर सिंगल स्क्रीन ऑडियंस के हिसाब की फिल्म है। वो दर्शक जो सिनेमा हॉल में बिना बुकिंग के जाकर एन्जॉय करते हैं। ऐसे में अगर सिंगल स्क्रीन ऑडियंस को ये फिल्म खास पसंद नहीं आई। तो मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म को जबरदस्ती टारगेट किया जा रहा है। इसी के चलती ओपनिंग डे पर सुबह अच्छी ओपनिंग के बाद दोपहर में इसकी कमाई में गिरावट देखी गई थी। अब आगे क्या होता है यह तो समय ही बताएगा।
डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें विजय देवरकोंडा ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है। विजय का किरदार लाइगर बॉक्सिंग में भले ही चैंपियन है, लेकिन जुबान से लडख़ड़ाता है। उसे हकलाने की दिक्कत है। फिल्म में अनन्या पांडे, लाइगर की प्रेमिका तान्या के रोल में हैं। इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन ने फिल्म में कैमियो किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने की विधानसभा में हुई भर्ती मामले की जांच की मांग
Next: नशे ने बुझाया एक और घर का चिराग, पिता के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.