Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एलआईसी कर्मियों ने मंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • नैनीताल

एलआईसी कर्मियों ने मंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/01/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  वेतन संशोधन, एनपीए में प्रबंधन का योगदान बढ़ाने सहित चार बिंदुओं लेकर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मियों ने मंडल कार्यालय पर गेट प्रदर्शन किया। एक घंटे के प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रबंधन पर अधिकारी-कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एलआईसी के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने काठगोदाम स्थित मंडल कार्यालय में भोजनावकाश से पूर्व एक घंटे गेट प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन संशोधन के लिए तत्काल सार्थक वार्ता किए जाने, एनपीए में प्रबंधन का योगदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करने की मांग जोर-शोर से उठाई। कर्मचारियों, अधिकारियों के मुद्दों पर प्रबंधन के एक तरफा रवैये का विरोध किया। प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजय पाठक ने कहा कि वेज रिवीजन अगस्त 2022 से देय होने के बावजूद अब तक वार्ता शुरू नहीं की गई है। विकास अधिकारी संघ के महामंत्री सौरभ तिवारी ने कहा कि प्रबंधन की ओर से कार्य के दबाव का संज्ञान नहीं लिया जा रहा। बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि एलआईसी में प्रीमियम संग्रह में वृद्धि तथा खर्चे के अनुपात में कमी आई है। कर्मचारी, अधिकारी वेतन पुनर्निर्धारण के हकदार हैं। चेतावनी दी कि प्रबंधन नहीं चेता, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यहां भानु प्रकाश उपाध्याय, पंकज त्रिपाठी, शेखर जोशी, हरीश सिधवानी, घनश्याम, हेम पाठक, अशोक आर्य, खुशाल सिंह मर्तोलिया, कनिका शाही, भानु प्रकाश पांडे, राजेंद्र पांडे, पवन कुमार सक्सेना, भीम सिंह कार्की, गिरीश नैनवाल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आकाश हत्याकांड के मददगारों के फोन ट्रेस
Next: चेक बाउंस मामले में 18 लाख जुर्माना और एक साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.