Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लेखपाल को पीटने पर प्रधान समेत तीन पर मुकदमा
  • हरिद्वार

लेखपाल को पीटने पर प्रधान समेत तीन पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। विभागीय आदेश पर बुधवार को अवैध खनन की जांच करने प्रतापपुर पहुंचे लेखपाल को ग्राम प्रधान, उसके भाई और पिता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लेखपाल के दस्तावेज फाड़ने के साथ ही उनकी सोने की चेन और मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। प्रतापपुर निवासी एक व्यक्ति ने प्रतापपुर में प्रधान पर सरकारी जमीन से अवैध खनन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत पर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने हल्का लेखपाल अंजू सिंह को जांच करने भेजा था। आरोप है कि मौके पर पहुंचे लेखपाल को सरकारी जमीन पर अवैध खनन के गड्ढे बने मिले। उन्होंने जैसे ही गड्ढों की पैमाइश शुरू की, तभी ग्राम प्रधान रोनिक कुमार, उसका भाई रवि कुमार और पिता राजकुमार लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लेखपाल पर हमला कर दिया। हमले में लेखपाल को गंभीर चोट आई। आरोपियों ने उनके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन, मोबाइल छीन लिया, साथ ही सरकारी दस्तावेज भी छीनकर फाड़ डाले। लेखपाल ने बामुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। गांव से बाहर आकर उन्होंने तहसीलदार को सूचना दी। तहसीलदार के आदेश के बाद लेखपाल ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद लक्सर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर रौनिक कुमार, रवि कुमार और राजकुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोकसेवक से मारपीट और लूट की धाराओं का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालू से भरा ट्रक पलटने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
Next: प्रेम प्रसंग के विवाद में ग्राम प्रधान को कैंची से गोदा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.