Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पनिउडियार में सीवर लाईन की अनियमितताओं का अविलम्ब निस्तारण करे विभाग: सभासद अमित साह
  • अल्मोड़ा

पनिउडियार में सीवर लाईन की अनियमितताओं का अविलम्ब निस्तारण करे विभाग: सभासद अमित साह

RNS INDIA NEWS 07/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने नगरपालिका के कनिष्ठ अभियन्ता दीपक मटियाली के साथ पनिउडियार में पड़ चुकी सीवर लाईन का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग द्वारा कार्य को सही ढंग से नहीं किया गया है। जरूरत के स्थानों पर चैम्बर निर्माण नहीं किया गया है। इसके बाद उनके द्वारा सम्बन्धित विभाग जल निगम के कनिष्ठ अभियन्ता दीपक जोशी को मौके पर बुलाया गया तथा उक्त सड़क में बनी सीवर लाईन की अनियमितताएं दिखाई गयी। दीपक जोशी के द्वारा मौके पर बताया गया कि 10 सितम्बर को सम्बन्धित ठेकेदार के आने पर अवशेष कार्य पूरा कर दिया जाएगा। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियन्ता ने बताया कि सीवर लाईन के चैम्बर ना बनने से नगरपालिका द्वारा किया जा रहा रास्ते का कार्य भी बाधित हो रहा है। सभासद अमित साह ने कहा कि यदि ऐसे में नगरपालिका रास्ते का निर्माण करती है तो भविष्य में सीवर चैम्बर बनने से जनता के रूपयों का नुक़सान होगा जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभाग अपनी जिम्मेदारी को समझें जिससे जनता के पैसों कि सदुपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि वे पुनः उक्त मार्ग का निरीक्षण करेंगे और यदि फिर भी अनियमितताएं मिलती है तो सम्बन्धित विभाग और ठेकेदार के विरुद्ध जनता को साथ लेकर कड़ा कदम उठाने पर मजबूर होंगे। निरीक्षण के दौरान सभासद अमित साह के साथ अमरजीत सिंह भाकुनी, सतीश लोहनी, नरपाल बिष्ट, जीवन किरौला आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बैग चोरी
Next: बाहरी लोगों को जमीन ना बेचें ग्रामीण: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.