Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • लौबांज के दुकानदारों ने की सड़क डामरीकरण कराने की मांग तेज
  • बागेश्वर

लौबांज के दुकानदारों ने की सड़क डामरीकरण कराने की मांग तेज

RNS INDIA NEWS 15/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य कछुवा गति से चल रहा है। डंपिग जोन नहीं होने से मलबा आदि सडक़ किनारे डंप किया जा रहा है। इससे लौबांज क्षेत्र के दुकानदारों सहित आम जन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल से जहां स्वास्थ पर विपरीत असर पड़ रहा है वहीं, सामान भी खराब होने लगा है। दुकानदारों ने सडक़ पर डामरीकरण कराने की मांग तेज कर दी है। ग्राम प्रधान लौबांज मंजू अल्मिया के नेतृत्व में गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उनकी ओर से कहा गया है कि गरुड़-कौसानी मोटर मार्ग में चौड़ीकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार के पास डंपिग जोन भी नहीं है। चौड़ीकरण के काम से निकलने वाली मिट्टी, मलबा और पत्थर सडक़ किनारे ही डंप किए जा रहे हैं। लौबांज क्षेत्र स्थानीय गांवों का मुख्य बाजार है। सडक़ के दोनों तरफ दुकानें हैं। दिनभर वाहन चलते हैं और धूल उड़ती है। इससे लोगों के स्वास्थ पर विपरीत असर पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं आदि धूल से परेशान हैं। पूर्व प्रधान मनोहर सिंह अल्मिया ने कहा कि ठेकेदार से सडक़ में शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय दुकानदार अर्जुन चिलवाल, दीपू गढ़यिा, अंबादत्त मिश्रा, तारा दत्त मिश्रा, नवीन सिंह, कुंदन कुंवर, विशन दत्त पंत, समीर अहमद, बहादुर प्रसाद, किशन चिलवाल, जगदीश दोसाद, रमेश कुमार आदि ने कहा कि यदि धूल से शीघ्र निजात नहीं दी गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज फिर रिकॉर्डतोड़ कोरोना: 2220 नए मामले
Next: राहुल जोशी की मासिक धर्म पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का कुलपति प्रो. एन. एस. भंडारी ने किया अनावरण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.