Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लाठीचार्ज के विरोध में सीपीएम का हल्लाबोल, ब्लॉक की सडक़ें-ट्रेनें रोकीं
  • राष्ट्रीय

लाठीचार्ज के विरोध में सीपीएम का हल्लाबोल, ब्लॉक की सडक़ें-ट्रेनें रोकीं

RNS INDIA NEWS 12/02/2021
rns featured image new

कोलकाता ,12 फरवरी (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में आज लेफ्ट पार्टियों ने 12 घंटे का बंद बुलाया है। लेफ्ट पार्टियों का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान पीटा गया था। इसके खिलाफ यह बंद बुलाया गया है। नॉर्थ 24 परगना में सीपीआई (एम) के सदस्यों ने श्यामनगर में पारा रोड आदि को ब्लॉक कर दिया है। कुछ ट्रेनें भी रोकी गई हैं। वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आज सुबह 6 बजे से 12 घंटे के पश्चिम बंगाल बंद की घोषणा की। सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पर वाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘सख्त रुख’ अपनाने का आरोप लगाया।
वाम मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर में पुलिस के साथ झड़प हुई क्योंकि कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय ‘नबान्न’ तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोडऩे की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू-गैस के गोले भी छोड़े। इसमें कई कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस को भी चोटें आईं।
येचुरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें एक महिला और पुरुष, पुलिस द्वारा किए जा रहे लाठीचार्ज से बचने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने कहा, ‘बंगाल के युवा का इरादा पक्का है। सख्ती से निपटने की रणनीति उन्हें पीछे नहीं धकेल सकती। यह तस्वीर हजारों शब्द कह रही है। विरोध और तेज होगा।’ वाम मोर्चे अध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में नौकरियों और बेहतर शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर ‘नबान्न अभियान’ में शामिल वाममोर्चा और कांग्रेस के 150 से अधिक छात्र, युवक एवं युवतियां घायल हुए।
वहीं बंगाल बंद का आह्वान के बीच कई इलाकों में स्कूल नहीं खुलने की भी खबर रही है। बता दें कि बंगाल में 11 महीने बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने का निर्देश जारी किया था। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले पैरेंट्स को कोरोना के नियमों सहित कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। सरकार ने इसको लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने ‘भारत माता का एक टुकड़ा’ चीन को दिया
Next: हवाई यात्रा करना होगा और मंहगा, सरकार ने किराये में की 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.