Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लापरवाही की शिकायत पर पुलिसकर्मी बदले
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

लापरवाही की शिकायत पर पुलिसकर्मी बदले

RNS INDIA NEWS 02/08/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। पुलभट्टा बार्डर पर लापरवाही बरतने की शिकायत पर पुलभट्टा थाना इंचार्ज विनोद जोशी ने वहां तैनात समस्त पुलिस कर्मियों हटाकर दूसरे पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। विनोद जोशी ने बताया कि उत्तराखंड की सीमा पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कोराना महामारी काल में बगैर पास के बाहरी प्रदेश से आने वाले लोगों को रोकने के लिए उत्तराखंड के पुलभट्टा बार्डर को सील कर दिया गया। वहां पुलिस कर्मियों एवं चिकित्सकों की टीम की तैनाती कर दी गई थी। पुलिस के द्वारा पास लेकर आने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उत्तराखंड में प्रवेश दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड की सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी लापरवाही बरतते हुये बगैर पास एवं बगैर स्वास्थ्य परीक्षण के ही वाहन चालकों एवं राहगीरों को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश दे रहे थे। इससे उत्तराखंड में कोरोना महामारी का खतरा बढऩे लगा था। लापरवाही की शिकायत मिलने पर पुलभट्टा थाना इंजार्च विनोद जोशी ने रविवार को बार्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों की जमकर लताड़ लगाई। जोशी ने बताया कि बार्डर पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को हटा कर दूसरे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड बार्डर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डग्गामार वाहन किये सीज – किच्छा। बार्डर पर पुलिस कर्मियों की ढिलाई के चलते कुछ दिनों से डग्गामार जीप, टैम्पों, टुकटुक सक्रिय होने लगे थे। यह सभी वाहन बहेड़ी एवं बरेली जाने वाली सवारियों को ले जाकर उत्तराखंड बार्डर पर उतार दिया करते थे। जिसके बाद सवारी पैदल बार्डर पार कर यूपी क्षेत्र में चली जाती थी। यहां खड़े अन्य डग्गामार वाहन सवारियों को भरकर आगे ले जाते थे। पुलभट्टा थाना इंचार्ज विनोद जोशी ने बताया कि नियम विरुद्व चलने वाले लगभग एक दर्जन डग्गामार वाहनों को सीज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
Next: पचास रुपये में बन रहे पास

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.