Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लापरवाही बरतने वाले अफसरों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लापरवाही बरतने वाले अफसरों को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

– स्मार्ट मीटर से जुड़ी हर शंका का तत्काल होगा समाधान स्मार्ट मीटर लगा चुके उपभोक्ताओं के आते रहेंगे फिजिकल बिल

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड में सरकारी, निजी प्रतिष्ठानों के साथ ही घरों में भी बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में पेश आने वाले छोटी छोटी दिक्कतों के तत्काल समाधान के निर्देश एमडी यूपीसीएल ने अफसरों को दिए। निगरानी, समस्या के समाधान में लापरवाही, टालमटोल करने वाले अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर दंडित किया जाएगा।
रविवार के दिन यूपीसीएल मुख्यालय में समीक्षा बैठक करते हुए एमडी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के बिल डिस्ट्रीब्यूशन में उपभोगताओं की सुविधा के लिए फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की ही तरह फिजिकल बिल दिए जाते रहेंगे। आरडीएसएस योजना के तहत प्राथमिकता पर सरकारी प्रतिष्ठानों, ऑफिस, भवनों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के काम में तेजी लाई जाए। बैठक में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के 31 मार्च तक के लक्ष्य भी तय किए गए।
कहा कि सभी उपभोक्ताओं को बिल समय पर उपलब्ध कराए जाएं। जिन उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, वहां पूर्व की ही तरह फिजिकल बिल अग्रिम आदेशों तक बांटे जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और ईमेल उपलब्ध हैं, उन्हें फिजिकल बिल के साथ साथ एसएमएस, ईमेल के माध्यम से भी बिल उपलब्ध होते रहेंगे। ताकि राजस्व वसूली को गति मिलती रहे।

डिजिटल बिल को मंजूरी देने को विद्युत नियामक आयोग से ली जाएगी मंजूरी
स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके उपभोक्ताओं को डिजिटल बिल भेजे जाने को मंजूरी ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत नियामक आयोग से ली जाएगी। इसके लिए एमडी यूपीसीएल ने अधिकारियों को आयोग के समक्ष याचिका दाखिल किए जाने के निर्देश दिए गए।
स्मार्ट मीटर का यह कदम न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करेगा, बल्कि भविष्य में ऊर्जा प्रबन्धन के तरीकों में भी सुधार लाएगा। यह पहल उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग के प्रति जागरुक बनाएगी। उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मददगार साबित होगी। ऐसे में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का भी सर्वोच्च प्राथमिकता पर समाधान होगा। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।   –  अनिल कुमार, एमडी यूपीसीएल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 110.56 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण
Next: श्री भुवनेश्वर महादेव में चीर बंधन के साथ शुरू हुई खड़ी होली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.