Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा पुलिस ने एक लाख बीस हजार की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने एक लाख बीस हजार की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/11/2023
rns featured image new


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एक किलो से अधिक चरस बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री धामी के संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के पुलिस टीमों को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों व मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु बुधवार को धौलकड़िया तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीवान सिंह (59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नर सिंह निवासी ग्राम कटना, पोस्ट बेड़चूला, मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के कब्जे से 1 किलो, 200 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा अभियुक्त से पूछताछ में उसने बताया कि उसका लड़का चरस के साथ दिल्ली में पकड़ा गया था, जिसकी जमानत आदि के लिए उसने लोगों से काफी पैसा उधार लिया था। लोगों से उधार लिए गए रुपयों को चुकाने के लिए उसने अपने गांव में भांग से चरस तैयार की थी, जिसे वह हल्द्वानी की तरफ बेचने ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गया। बरामद चरस की कीमत एक लाख, बीस हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ़्तारी पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत, हैड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह मेहता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों के आतंक व आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग
Next: संगमरमर के स्वर्ण जडि़त आठ फीट ऊंचे ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे रामलला, राजस्थान के कारीगर कर रहे तैयार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.33.19_11zon
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.