Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • लम्बगांव में बंदर ने सात वर्षीय बच्चे को किया घायल
  • टिहरी

लम्बगांव में बंदर ने सात वर्षीय बच्चे को किया घायल

RNS INDIA NEWS 14/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।    नगर पंचायत लंबगांव मे बंदरों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। जिससे नगर पंचायत निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। रविवार को आतंकी बंदर ने एक सात वर्षीय बालक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल बालक को इलाज के लिए सीएचसी चौंड में लाया गया। लंबगांव निवासी सुरेंद्र सिह राणा का 7 वर्षीय नाती आर्यन को सुबह करीब 11 बजे अपनी मां सहित परिवारजनों के साथ घर के आंगन में बैठा था, कि एक आंतकी बंदर ने अचानक बालक का पैर पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए हमला कर दिया। इतने मे महिलाओं ने हो-हल्ला कर किसी तरह बालक को बंदर के चंगुल से बचाया। लेकिन बंदर बालक के पांव को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को आनन-फानन में निकटस्थ सीएचसी चौंड में इलाज के लिए ले गये। जहां पर डाक्टरों ने बच्चे का इलाज करते हुए एंटी रैबीज इंजेक्श, टिटनेस के साथ ही जरूरी उपचार दिया। डा हर्ष वर्मा ने बताया कि बच्चे के पांव को बंदर ने बुरी तरह से घायल किया है। इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया है। आतंकी बंदरों की इस तरह की घटना पर नगर पंचायत निवासियों ने गहरा रोष जाहिर करते हुए वन विभाग से आंतकी बंदरों से निजात दिलाने मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पंवार, पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर राणा, कोषाध्यक्ष अमन राणा सहित नगर वासियों ने कहा कि नगर क्षेत्र मे बंदरों की बढ़ती संख्या से आतंक बढ़ रहा है। बंदर अब तक दर्जनों को काट चुके हैं। वन विभाग व नगर पंचायत से वनों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। रेंज अधिकारी हर्ष राम उनियाल ने कहा कि बंदरों को किसी भी हाल में खाद्य पदार्थ न दें। इससे बंदरों का आतंक ओर बढ़ेगा। बंदरों को पकड़ने व बधियाकरण की कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा स्याही देवी मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित
Next: बदरीनाथ में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.