Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लालू प्रसाद ने बगैर इजाजत गढ़वा में लैंड किया था हेलीकॉप्टर, अदालत ने छह हजार का जुर्माना लगाया
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

लालू प्रसाद ने बगैर इजाजत गढ़वा में लैंड किया था हेलीकॉप्टर, अदालत ने छह हजार का जुर्माना लगाया

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। चुनाव प्रचार के दौरान गढ़वा टाउन हॉल मैदान में बगैर इजाजत के हेलीकॉप्टर लैंड कराने के मामले में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर पलामू जिला एमपी एमएलए कोर्ट ने छह हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अदालत ने बुधवार सुबह इस मामले में सुनवाई करते हुए जुर्माने के बाद उन्हें बरी कर दिया।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार सुबह 8:30 बजे एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा की अदालत में पेश हुए। करीब 28 मिनट तक वे कोर्ट में उपस्थित रहे।
बताते चलें कि वर्ष 2009 में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ गढ़वा में मामला दर्ज कराया गया था। गढ़वा के टाउन हॉल में चुनावी सभा के दौरान उन्होंने बिना इजाजत हेलकॉप्टर को लैंड कर दिया था, जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया था।
इस मामले में पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव की ओर से दलील दी गई थी कि पायलट रास्ता भटक गया था और इस वजह से हेलीकॉप्टर गलत जगह पर लैंड हुआ था। अदालत ने इस दलील को अस्वीकार करते हुए उन्हें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना। बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने अदालत में इस मामले को लेकर खेद जताया। लालू प्रसाद यादव के वकील पप्पू सिंह ने बताया कि बुधवार को अदालत ने उन पर छह हजार रुपए का जुर्माना लगाने के बाद इस केस को खत्म कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में नए कोविड मामलों में लगभग 41 प्रतिशत की बढ़त
Next: मुंडका अग्निकांड के और 3 शवों की हुई शिनाख्त, 17 अभी भी अज्ञात

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.