Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आपदा से प्रभावित लोगों की सरकार और प्रशासन नहीं ले रहा सुध, खुले आसमान के नीचे रहने को हैं विवश: ललित फर्स्वाण
  • बागेश्वर

आपदा से प्रभावित लोगों की सरकार और प्रशासन नहीं ले रहा सुध, खुले आसमान के नीचे रहने को हैं विवश: ललित फर्स्वाण

RNS INDIA NEWS 20/07/2023
rns featured image new

बागेश्वर। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने विगत सायं ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर मेहरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट के साथ ग्राम सकन्यूडा का भ्रमण किया। उन्होंने कहा 7 जुलाई को चंचल राम पुत्र फकीर राम का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और वह खुले आसमान में रहने को विवश है। इसके बाद 11 जुलाई को पटवारी के आने के बावजूद 19 जुलाई तक लोगों के लिये न राहत शिविर का आयोजन किया गया है न ही उनके लिए किसी प्रकार की अस्थाई व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें चंचल राम पुत्र दिवान राम की पूर्ण क्षति हुई है। दीवान राम पुत्र रमी राम का आवासीय मकान कल रात पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है और उससे लगते हुए मकान कभी भी आपदा की चपेट में आ सकते हैं। एक मकान मोहनी देवी पत्नी चनर राम का है। आपदा की दृष्टि पूरे गाँव पर पड़ी है पूरे गांव में भय का माहौल है। वहीं दूसरी ओर सरकार और प्रशासन अपने कार्यों के प्रति लापरवाह नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से बात करने पर जानकारी मिली कि अभी तक किसी प्रकार की कोई मदद और आश्वासन उन्हें नहीं मिला है। सरकारी कागजों में बड़ी बड़ी बात की जाती रही है लेकिन धरातल पर सरकार और प्रशासन न पहुंच रहे हैं न ही कोई भी मदद। कई लोगों ने ये भी कहा कि भाजपा सिर्फ प्रचार कर रही है अपने बूथ जोड़ो कार्यक्रम खूब आयोजित करवा रही है लेकिन जिस काम के लिए सत्ता पर बैठी है उस काम के प्रति कोई भी सजगता नही दिखा रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि उक्त सम्बंधित आपदा के लिए विभागों में फोन किया है और उम्मीद है कि प्रशासन जल्द से जल्द आकर समस्याओं का जायजा लेगा अन्यथा मजबूरी में आकर उन्हें दूसरा रास्ता चुनना पड़ेगा। इस आपदा से प्रभावित लोगों में फकीर राम, दीवान राम, मोहनी देवी, रमुली देवी, खीमराम, दीपा देवी, पार्वती देवी, ललित राम, सुरेश राम, बलवंत राम, लीला देवी, मानुली देवी, गंगा देवी, नवीन राम, प्रताप राम शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता अनिल शाही ने चमोली की घटना पर जताया गहरा दुःख
Next: चमोली हादसे पर कांग्रेस का राजनीति करना शर्मनाक: ललित लटवाल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.