Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुपयों के लालच में पड़ोसी के 8 माह के बच्चे का कर लिया अपहरण, 7 गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

रुपयों के लालच में पड़ोसी के 8 माह के बच्चे का कर लिया अपहरण, 7 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/12/2022
111-18

हरिद्वार। फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और बच्चे को सकुशल बरामद किया है। मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है। ज्वालापुर इलाके में स्थित अपने घर से शनिवार को एक आठ माह के बच्चे का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था। जब बच्चे का अपहरण हुआ उस समय बच्चे की माँ बच्चे को सुलाकर छत पर गयी थी और मौका देख अपहृताओं ने बच्चे का अपहरण कर लिया। हैरानी की बात यह है कि अपहरण करने वालों में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री है और एक आशा कार्यकत्री शामिल है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को जब बच्चा चोरी होने की सूचना मिली और दो महिलाओं व उसके परिवार पर शक होने पर घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। बच्चे के कपड़े व अन्य सामान सुंघाकर खोजी कुत्ता भी सीधे महिलाओं के घर पर गया।
सभी संदिग्धों के मोबाइल नम्बर से उनकी लोकेशन व सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच करने पर उनकी खोजबीन करना प्रारम्भ किया गया। और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
रविवार को संदिग्ध नम्बरों की लोकेशन भारत माता मन्दिर के पास पाये जाने पर तुरन्त सम्बन्धित टीमों द्वार क्षेत्र की घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम द्वारा मौके से भेजी गयी बच्चे की फोटो अपहृत बच्चे से मिलान होने पर समस्त टीम कर्मियों द्वारा पकड़ी गयी महिलाओं रुबी पत्नी अमित निवासी ग्राम हरि आवास थाना गागलहेड़ी सहारनपुर हाल निवासी / किरायेदार सीतापुर थाना ज्वालापुर (आशा कार्यकर्ता मोहल्ला लोधामण्ड़ी ज्वालापुर) व आशा पत्नी मनोज निवासी मौहल्ला कडच्छ थाना ज्वालापुर (आंगनबाडी कार्यकर्ता) से पूछताछ की गयी।

एसएसपी ने बताया कि हरिद्वार निवासी कपड़ा कारोबारी संजय शर्मा की अपनी कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते उसने अपने रिश्तेदार रुबी और आशा को बच्चा दिलाने के लिए कहा, जिसके लिए ढाई लाख रुपये देने को कहा गया था। महिलाओं ने यह बात किरण को बताई, जिसने उसके पड़ोस में रहने वाले रवींद्र के बच्चे का अपहरण करने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक शनिवार को जब किरण ने देखा कि रविंद्र घर पर नहीं है और उसकी पत्नी छत पर है तो वह रविंद्र के घर में घुस गई और बच्चे को अगवा कर अपने घर ले आई। उसने दूसरी गली में रहने वाली सुषमा को बच्चा सौंप दिया, सुषमा ने पड़ोस में रहने वाली अनीता को दिया। अनीता ने बच्चे को लेकर आशा कार्यकर्ता रूबी के हवाले किया।
पूछताछ के बाद अपहरण मामले में शामिल किरन, अनिता, सुषमा निवासीगण मोहल्ला कड़च्छ और कपड़ा कारोबारी संजय शर्मा, पत्नी पारूल सहित 7 को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआईजी नागन्याल ने मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम को 30 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली विवाद पर युवक को घर में घुसकर पीटा
Next: नारसन बॉर्डर पर वाहन टकराए, दस घायल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.