Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ओरल एंटीवायरल फेबीफ्लू पेश करेगी ग्लेनमार्क
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य

ओरल एंटीवायरल फेबीफ्लू पेश करेगी ग्लेनमार्क

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
rns featured image new

देहरादून। शोध-केंद्रित, एकीकृत वैश्विक दवा कंपनी, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने घोषणा की कि वह भारत में हल्के से लेकर मध्यम लक्षणों वाले कोविड-19 के उपचार के लिए 400 मिलीग्राम वाला ओरल एंटीवायरल फेबीफ्लू पेश करेगी। टैबलेट की उच्च शक्ति, रोगियों द्वारा प्रति दिन ली जाने वाली गोलियों की संख्या को प्रभावी ढंग से कम करके रोगी के अनुपालन और अनुभव को बेहतर बनाएगी।
टैबलेट का अधिक बोझ का संबंध थिरेपी का कम होना है, और यह थिरेपी वायरल सप्रेशन और समग्र उपचार के परिणामों को प्रभावित करती है। इसके अलावा, थिरेपी के अनुकूल होने के लिए डॉक्टरों और मरीजों की मांग रही है कि टैबलेट के बोझ को कम किया जाये। फेबीफ्लू की 200 मिलीग्राम की खुराक से मरीजों को पहले दिन 18 गोलियां (सुबह नौ और शाम नौ) लेने की आवश्यकता होती है, इसके बाद प्रत्येक दिन अधिकतम 14 दिनों के लिए 8 टैबलेट दी जाती हैं। नए 400 मिलीग्राम वर्जन के साथ, मरीज अब अधिक आराम से खुराक ले पायेंगे-पहले दिन 9 टैबलेट (सुबह 4.5 और शाम को 4.5 टैबलेट), और उसके बाद दूसरे दिन से दवा के कोर्स के अंत तक दिन में दो बार 2 टैबलेट। इस विकास के महत्व के बारे में बताते हुए, डॉ. मोनिका टंडन, वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड, क्लि पिकल डेवलपमेंट, ग्लोबल स्पेशलिटी, ब्रांडेड पोर्टफोलियो, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, ने कहा कि “भारत में फेवीपिरवीर को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी होने के नाते, हम कुछ नया करना चाहते हैं और कोविड-19 के रोगियों के लिए नए उपचार की खोज करना जारी रखेंगे। उच्च शक्ति वाले फेबीफ्लू को पेश करना, रोगियों के लिए आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के प्रयासों के अनुरूप है, और उन पर टैबलेट खाने के दैनिक बोझ को कम करता है। डॉ. मोनिका टंडन ने बताया कि “फेबीफ्लू की 200 मिलीग्राम वाली खुराक, फेविपिरविर के वैश्विक फार्मुलेशन के अनुरूप विकसित की गई, जिसकी शक्ति उसके जैसी ही थी। 400 मिलीग्राम का वर्जन भारत में मरीजों के लिए उपचार के अनुभव को बेहतर बनाने के ग्लेनमार्क के अपने आर एंड डी प्रयासों का नतीजा है।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता दंपत्ति का शव मिलने से सनसनी
Next: हिमाद्रि हंस हैन्डलूम ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.