Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 03/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.49.09

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा लाला बाजार के छोटे दुकानदारों की दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू किए जाने का देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने विरोध किया है। संगठन ने इस फैसले को छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया वापस लेने की मांग की है।

नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में व्यापार मण्डल ने कहा कि लाला बाजार के कई छोटे व्यापारी पिछले 20 से 40 वर्षों से इन दुकानों के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहे हैं और नियमित रूप से नगर निगम को किराया भी जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद बिना पूर्व सूचना के दुकानों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे व्यापारियों में असंतोष है।

व्यापार मण्डल ने नगर निगम के इस निर्णय को अनुचित बताते हुए कहा कि यदि टेंडर प्रक्रिया वापस नहीं ली गई तो व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संगठन का कहना है कि नगर निगम को छोटे व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महिला जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद वंदना वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’ सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Next: राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.