Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर से लापता किशोरी बिहार के पूर्णिया से बरामद
  • हरिद्वार

लक्सर से लापता किशोरी बिहार के पूर्णिया से बरामद

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  लक्सर के एक गांव से ढाई महीने पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले से बरामद कर लिया। किशोरी वहां अपनी बिरादरी के युवक के साथ शादी करके रह रही थी। पुलिस उससे शादी करने वाले युवक को भी ले आई है। अब कोर्ट में किशोरी के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अक्तूबर 2021 के पहले सप्ताह में लक्सर कोतवाली के एक गांव की किशोरी संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस किशोरी को तलाश नहीं कर सकी थी। इसी हफ्ते किशोरी ने लक्सर अपनी बहन को फोन कर पूर्णिया (बिहार) के केहाट थाना क्षेत्र के मधुबनी शिवधाम गांव में होने की जानकारी दी। पता चलने पर लक्सर कोतवाली की महिला एसआई एकता ममगाईं पुलिस टीम लेकर पूर्णिया के थाना केहाट पहुंची और अपनी आमद दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने केहाट पुलिस के साथ छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर लिया। पता चला कि किशोरी वहीं के युवक से शादी करके रह रही है। पुलिस किशोरी व उसके कथित पति को भी कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसके पति ने बताया कि वह पूर्णिया से दिल्ली तक चलने वाली निजी बस पर खलासी है। किशोरी का दिल्ली के किसी युवक के साथ फोन पर प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। किशोरी घर से निकलकर दिल्ली पहुंची थी पर प्रेमी वहां नहीं मिला। वहीं किशोरी की उससे मुलाकात हुई थी। किशोरी ने खुद को बालिग बताया था। इस पर दोनों ने गांव आकर सहमति से शादी की है। एसआई एकता ममगाईं ने बताया कि किशोरी को कोर्ट में पेश करके उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट जो आदेश देगा, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 17,547 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Next: परितोष जोशी बने उत्तराखंड कांंग्रेस के प्रदेश सचिव, कांंग्रेसजनों ने किया हर्ष व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.