Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लक्सर में पांच स्टोन क्रशर सील
  • हरिद्वार

लक्सर में पांच स्टोन क्रशर सील

RNS INDIA NEWS 02/04/2023
rns featured image new

रुड़की।  अवैध रूप से खनन सामग्री खरीदने और बेचने की शिकायत पर खनन विभाग की टीम ने लक्सर क्षेत्र में छापेमारी कर दस से अधिक स्टोन क्रशरों की जांच की है। जांच में स्टॉक से ज्यादा खनिज सामग्री मिलने पर टीम ने पांच क्रशर सील कर दिए। अब मापतोल के बाद क्रशर मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा। जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि लक्सर क्षेत्र के कुछ स्टोन क्रशर अपने चहेतों से गंगा और बाणगंगा नदी में अवैध खनन करवाते हैं। और खनिज सामग्री को रवन्ना काटे बिना बेच रहे हैं, जिससे सरकार को हर महीने करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। डीएम विनय शंकर पांडे ने खनन विभाग को जांच के आदेश दिए थे। आदेश पर जिला खनन अधिकारी ने शनिवार को अपनी टीम के साथ लक्सर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम ने दस से अधिक स्टोन क्रशरों की जांच की। टीम की जांच में पांच स्टोन क्रशरों पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। बताया गया है कि इन क्रशरों पर उनके वैध स्टॉक से हजारों टन ज्यादा खनिज सामग्री का भंडारण किया गया था। इस पर टीम ने पांचों क्रशर सीज कर दिए हैं। टीम के प्रभारी जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पांच क्रशर सीज किए गए हैं। इनकी विस्तृत जांच के लिए खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बना दी गई है। टीम क्रशर पर मौजूद खनिज सामग्री की पूरी मापतोल करेगी। वहां जितनी सामग्री वैध स्टॉक से ज्यादा मिलेगी, उस पर नियमानुसार राजस्व और जुर्माना लगाकर क्रशर स्वामी से इसकी वसूली की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Next: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.