Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लघु सिंचाई व जल स्रोत संगणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

लघु सिंचाई व जल स्रोत संगणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। लघु सिंचाई विभाग उत्तराखंड की ओर से मंगलवार को विकास भवन अल्मोड़ा के सभागार में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सातवीं लघु सिंचाई, द्वितीय जल निकाय, प्रथम वृहद एवं मध्यम सिंचाई तथा प्रथम स्प्रिंग (जल स्रोत) संगणना कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि यह संगणना कार्य जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है, जिसमें होने वाला शत-प्रतिशत व्यय केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। संगणना कार्य को मोबाइल ऐप आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे एकत्र किए गए आंकड़ों की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण में जानकारी दी गई कि वर्तमान संगणना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लघु सिंचाई योजनाएं, जल निकाय और स्प्रिंग स्रोतों को शामिल किया गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में जल निकाय और स्प्रिंग स्रोतों का सर्वे किया जाएगा। राज्य स्तर पर कुल 17 हजार 334 ग्रामों में लगभग 90 हजार 464 लघु सिंचाई योजनाओं, 3 हजार 96 जल निकायों तथा अनुमानित 50 हजार से 80 हजार स्प्रिंग स्रोतों के सर्वेक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संगणना कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी के लिए राज्य स्तरीय संचालन समिति और जिला स्तरीय उप-समिति का गठन किया गया है। इसके साथ ही कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से नमूना जांच की व्यवस्था भी लागू की गई है। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी एस. के. पंत, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई जी. डी. सिंह सहित वन, जल संस्थान, पेयजल, पंचायत, कृषि, उद्यान और सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेफरल मामलों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, आपातकालीन लापरवाही नहीं होगी स्वीकार
Next: दौलाघट में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमर्यादित बयान के विरोध में फूंका पुतला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.