Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लाडली बहन योजना पर टिप्पणी करना संजय राउत को पड़ा भारी, भोपाल में एफआईआर दर्ज
  • राष्ट्रीय

लाडली बहन योजना पर टिप्पणी करना संजय राउत को पड़ा भारी, भोपाल में एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई राज्य सरकार की प्रमुख लाडली बहन योजना के बारे में उनकी कथित तौर पर गुमराह करने वाली टिप्पणी को लेकर की गई है।
भोपाल अपराध शाखा ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला इकाई की अध्यक्ष वंदना जाचक और उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। संजय राउत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (2) के तहत गलत जानकारी देने वाले बयान प्रसारित करने और धारा 356 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि संजय राउत ने मध्यप्रदेश शासन की लाडली बहना योजना के संबंध में जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए कहा था कि बाजू में मध्यप्रदेश है जाके देखिये योजना शुरू है ही नहीं वहां के जो वित्त सचिव है उनका आदेश देखिये आप। क्या है यह बहुत ही इनवैलिड योजना है जो फलदायी नहीं होगी। मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है वहां लाडली बहना योजना चलाई और यह लाडली बहन योजना बंद हो गई है तो महाराष्ट्र में भी बंद हो जायेगी।
आरोप है कि इस तरीके से संजय राउत बहनों में लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के प्रति झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं जिससे प्रदेश की माताएं बहनें आंदोलित हो जाए, उपद्रव करना शुरू कर दें, कानून व्यवस्था बिगड़ जाए।
शिकायत में आगे कहा गया है कि संजय राउत ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि धूमिल हो, महिला नागरिक एवं लाडली बहना योजना की लाभार्थी बहना आंदोलित हो जाएं। जिन्हें हर माह 1,250 रूपये प्रति माह प्राप्त हो रहे है। इसके बावजूद भी जानबूझकर आपराधिक षडय़ंत्र कर लाडली बहना योजना के बारे में बोला गया है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना के तहत सरकार प्रदेश की 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक मदद देती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिकेटर ने नशीला पदार्थ देकर किया नाबालिग का अपहरण, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
Next: एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.