Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • क्रिकेटर ने नशीला पदार्थ देकर किया नाबालिग का अपहरण, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा
  • चमोली

क्रिकेटर ने नशीला पदार्थ देकर किया नाबालिग का अपहरण, कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक युवक को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला यहां की एक पॉक्सो अदालत ने सुनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक पेशेवर क्रिकेटर है और साल 2022 में कथित अपराध को अंजाम देने के समय उसकी उम्र 18 साल थी। यौन अपराधों के विरुद्ध बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अदालत की विशेष न्यायाधीश अर्चना सागर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत आरोपी को दोषी करार दिया और जेल की सजा के साथ ही उस पर 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। मामले में दोषी का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता शैलेंद्र नाथ ने बताया कि अदालत ने राज्य सरकार को पीड़िता को एक लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है। नाथ ने बताया कि वह एक सप्ताह में उत्तराखंड हाई कोर्ट के सामने फैसले को चुनौती देंगे।
नाथ के अनुसार, अदालत ने 7 अक्टूबर, 2024 को अपना फैसला सुनाया था। अदालत के रिकॉर्ड में आया कि दोषी ने लड़की को नशीला पदार्थ दिया था, जिसके बाद में लड़की ने खुद को बस में उसके बगल में बैठा हुआ पाया था। उसे कथित तौर पर अगवा कर लिया गया और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश ले जाया गया, जहां उसे कथित तौर पर उसकी इच्छा के विरुद्ध कुछ दिनों तक रखा गया।
अदालत ने बलात्कार की आशंका को खारिज करते हुए आरोपी को इस आरोप से बरी कर दिया और कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच से इस बात की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि अपहरण के मामले में कोर्ट ने आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में अपहृत सेना के जवान की हत्या, शव बरामद; शरीर पर मिले गोलियों के निशान
Next: लाडली बहन योजना पर टिप्पणी करना संजय राउत को पड़ा भारी, भोपाल में एफआईआर दर्ज

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.