Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब पर भूस्खलन से एनएच पर यातायात रहा ठप, दो घंटे बाद खुला मार्ग
  • अल्मोड़ा

क्वारब पर भूस्खलन से एनएच पर यातायात रहा ठप, दो घंटे बाद खुला मार्ग

RNS INDIA NEWS 25/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा–नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) पर क्वारब के समीप रविवार को बारिश के बाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा और पत्थर सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक हुए भूस्खलन के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पूर्व दिवस हुई बारिश के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई थी, जिससे भूस्खलन की स्थिति बन गई। मलबा गिरते ही मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या वाहन क्षति की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोडर मशीन की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया, जिसके बाद पहले यातायात आंशिक रूप से और फिर पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्क रहें, क्योंकि इस दौरान भूस्खलन की घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह भी दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 मीटर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, पांच को हल्की चोट
Next: ब्राह्मण समाज ने किया यूजीसी नियमों का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.