Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब सड़क पर सांसद-विधायक आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
  • अल्मोड़ा

क्वारब सड़क पर सांसद-विधायक आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत

RNS INDIA NEWS 17/09/2025
WhatsApp Image 2025-09-17 at 18.14.17_11zon

अल्मोड़ा। क्वारब भू-स्खलन क्षेत्र को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा और अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी आमने-सामने आ गए हैं। राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ने क्वारब भू-स्खलन क्षेत्र को दुरुस्त करने के लिए 51 करोड़ और 17 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत कीं। कार्य भी शुरू हुआ, लेकिन विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस नेताओं के विरोध के कारण वैकल्पिक मार्ग का काम ठप पड़ गया। टम्टा ने कहा कि भूवैज्ञानिकों की चेतावनियों के बावजूद जनता को राहत देने वाली सड़क निर्माण योजना को राजनीतिक कारणों से रोका गया, जिससे चार माह का विलंब हुआ और जनता परेशान हुई। वहीं विधायक मनोज तिवारी ने राज्यमंत्री के आरोपों को नकारते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी राज्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र की जीवनरेखा कही जाने वाली क्वारब सड़क का सुधारीकरण नहीं करा पाए। तिवारी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए आम जनता की आवाज को राज्यमंत्री अराजक करार दे रहे हैं, जबकि जनता ही इस दुर्दशा की सबसे बड़ी पीड़ित है। उन्होंने यह भी कहा कि डोबा-चौंसली मोटर मार्ग का लगभग दस करोड़ का काम बिना टेंडर अपने चहेतों को देकर राज्यमंत्री ने भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण पेश किया। तिवारी ने कहा कि जनता, मरीज, व्यापारी, पर्यटक और टैक्सी संचालक सभी सड़क की बदहाली से जूझ रहे हैं लेकिन राज्यमंत्री समस्या हल करने के बजाय दूसरों पर दोष मढ़ रहे हैं। उन्होंने इसे खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की राजनीति करार दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वच्छ उत्सव – 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ
Next: आपदा प्रबंधन के बीच डीएम को हड़काते हुए नजर आए मंत्री जी, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.