Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब डेंजर जोन में बोल्डर गिरने से स्कूटी सवार घायल
  • अल्मोड़ा

क्वारब डेंजर जोन में बोल्डर गिरने से स्कूटी सवार घायल

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-22 at 16.10.32

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित क्वारब डेंजर जोन में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक बालिका को भी चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे क्वारब क्षेत्र में जाम लगा हुआ था। जाम खुलने के बाद जैसे ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर नीचे आ गिरा, जो एक स्कूटी पर जा लगा। हादसे में स्कूटी सवार 40 वर्षीय भगवत राम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान बोल्डर से टूटकर निकले पत्थर का एक टुकड़ा पास से गुजर रही बाइक पर बैठी एक बालिका के सिर पर लगा, जिससे उसे भी हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल भगवत राम को तत्काल बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि क्वारब क्षेत्र में इन दिनों दरकती पहाड़ी के उपचार का कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग उठाई है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि क्वारब क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने घायल को निःशुल्क उपचार और आर्थिक सहायता देने के साथ ही क्षेत्र में भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया और चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 फरवरी
Next: स्वर्ण पदक जीतकर लौटे दिव्यांग खिलाड़ियों को नवाजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.