Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी
  • हरिद्वार

कुट्टू का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 18/10/2020
rns featured image new

रुडक़ी। उत्तराखंड के रुडक़ी और आसपास के क्षेत्रों में कुट्टू का आटा खाने से शनिवार देर रात 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में रात करीब एक बजे सभी अस्पताल पहुंचे। शहर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीज रुडक़ी के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।  सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

त्योहारी सीजन को भुनाने में जुटे मिलावटखोर

रुडक़ी व आसपास के कुछ मिलावटखोर त्योहारी सीजन को भुनाने में जुट गए हैं। इसके लिए कुछ लोगों द्वारा वेस्ट यूपी के जिलों के लोगों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि त्योहारी सीजन में मिलावटी मावा व रसगुल्ला आदि मंगाकर चांदी कूटी जा सके। वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भी जल्द ही मिलावटीखोरी के खिलाफ अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है।
 पुरकाजी, बिजनौर और सहारनपुर से प्रदेश में आने वाले मिलावटी मावे व मिठाई को लेकर अक्सर मामले सामने आते रहते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग भी इस तरह के कई बार सैंपल लेकर जांच को भेज चुका है, जो जांच में फेल हुए हैं। इससे ज्ञात होता है कि समय-समय पर वेस्ट यूपी से मावा, दूध व रसगुल्ला आता रहता है। बताया जा रहा है कि त्योहारी सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।
सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यपाल व दीपक कुमार आदि का कहना है कि पुलिस द्वारा बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इस तरह की मिलावटीखोरी रोकी जा सके। इस बाबत खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा ताकि मिलावटीखोरी रोकी जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक वर्ष पहले हुई छात्र की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ मुकदमा
Next: पिकअप और बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, साथी गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.