Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुत्तों को वैक्सीन लगवाने का झांसा देकर वेटनरी डाक्टर से ठगे 2.92 लाख
  • देहरादून

कुत्तों को वैक्सीन लगवाने का झांसा देकर वेटनरी डाक्टर से ठगे 2.92 लाख

RNS INDIA NEWS 17/03/2022
rns featured image new

देहरादून। साइबर ठग ने 25 कुत्तों को वैक्सीन लगवाने का झांसा देकर वेटनरी डाक्टर को 2.92 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने खुद को एनसीसी निदेशालय संतला देवी से जुड़ा सैन्य अफसर बताया झांसे में लिया। डाक्टर की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर धोखाधड़ी को लेकर वेटनरी डाक्टर दिनेश कुमार निवासी आरएन टैगोर मार्ग, विजय कॉलोनी ने तहरीर दी। वह बीएसएफ से रिटायर हैं। कहा कि छह माार्च को सुबह उन्हें एक अनजार नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सैन्य अफसर बताते हुए कहा कि वह सतंला देवी एनसीसी निदेशालय में तैनात हैं। झांसा दिया कि उन्हें 25 कुत्तों को वैक्सीन लगवानी है। इसका ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर पीड़ित को वीडियो कॉल किया। इसके बाद पीड़ित उसे कहे अनुसार अपने पेटीएम में करते गए। इसके बाद उनके बैंक खाते से कुल 2.92 लाख रुपये कट गए। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत के ग्रामीणों ने किया फुंगर गांव में जिला जेल बनाने का विरोध
Next: तेज रफ्तार डंपर ने मारी यात्री वाहन को टक्कर, 7 घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.