Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कुत्ते की मौत से सदमे में आई युवती पानी की टंकी से कूदी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

कुत्ते की मौत से सदमे में आई युवती पानी की टंकी से कूदी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
rns featured image new

मेरठ (आरएनएस)।  मेरठ में कुत्ते की मौत से सदमे मे आई एक युवती पानी की टंकी से कूद गई। गंभीर हालत में युवती को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने युवती को एम्स के लिए रेफर कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानवरों से बेहद लगाव
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एनक्लेव में शुक्रवार सुबह 10 बजे युवती गौरी (24) पानी की टंकी से कूद गई। प्रत्यदर्शियों का कहना है कि इस युवती ने हाल ही में नीट क्वालीफाई किया है। युवती के पिता संजय त्यागी ने बताया कि वह जानवरों से अत्यधिक प्यार करती है। बुधवार को सडक़ पर किसी कुत्ते की मौत हो गई थी। जिसके बाद से उनकी बेटी रात भर सदमे में थी। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।

मिमेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया
कंकरखेड़ा की डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी में पानी की टंकी से छलांग लगाने वाली नेट क्वालीफाई छात्रा गौरी त्यागी को उसके पिता संजय त्यागी ने चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सामने स्थित मिमेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। संजय त्यागी गेल कंपनी में अधिकारी हैं और मिमेस हॉस्पिटल के सामने कंपनी के दफ्तर में तैनात है।

आवारा कुत्तों की कर रही थी सेवा
गौरी त्यागी की दादी सरोज त्यागी ने बताया कि वह सरधना रोड स्थित काके पुर गांव के रहने वाले हैं संजय त्यागी क्या बड़ा बेटा और छोटी बेटी गोरी है। गौरी ने अपने घर पर भी करीब आधा दर्जन कुत्ते पाल रखे हैं। यह सभी कुत्ते आवारा थे, जिन्हें उसने घर लाकर उनकी देखभाल की। अन्य कॉलोनी के कुत्तों को खाना खिलाना और उनका उपचार करने का गौरी सेवा कर रही थी।

रात में गौरी को समझा दिया था
गौरी की दादी सरोज ने बताया कि आवारा कुत्ते की मौत के बाद वह काफी सदमे में थी। दो-तीन घंटे गुरुवार को रोई थी। रात में समझा कर उसे शांत किया। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह घर से निकली। 9:45 पानी की टंकी से कूद गई। पड़ोसियों की सूचना पर सब जन मौके पर भागे थे। गौरी को पहले कैलाशी अस्पताल में ले गए, गंभीर हालत देख उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद पिता संजय त्यागी ने मिमेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजम के बाद एक और विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद
Next: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.