Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुंभ में मुख्य स्नान के दिन नहीं होंगे वीआईपी दौरे
  • देहरादून

कुंभ में मुख्य स्नान के दिन नहीं होंगे वीआईपी दौरे

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार कुंभ में मुख्य स्नान के दिन वीआईपी दौरे नहीं होंगे। कुंभ को लेकर आयोजित उत्तर राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बनी है। इसके साथ ही सभी राज्यों की पुलिस कोविड गाइडलाइन का भी व्यापक प्रचार प्रसार करेगी। हरिद्वार कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड के साथ ही उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, चण्डीगढ़, जम्मू-कश्मीर के साथ ही एनआईए, आईबी, रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की साझा बैठक हुई। डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि मुख्य स्नान के दिन किसी भी वीआईपी को हरिद्वार आने की अनुमति नहीं होगी। यदि वीआईपी बिना प्रोटोकॉल सामान्य यात्री के तौर पर स्नान के लिए आना चाहें तो आ सकते हैं। बैठक के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस बार पुलिस भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन के साथ-साथ ऑर्टिफीशियल इंटेलीजेंस टूल का भी उपयोग कर रही है। साथ ही इस बार कुंभ में सोशल मीडिया की भूमिका भी बढ़ गई है। इसलिए सोशल मीडिया की निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। बैठक में आईजी कुंभ संजय गुंज्याल और आईजी इंटेलीजेंस एपी अंशुमान ने प्रमुख स्नानों के लिए किए जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेला तैयारियों का विवरण साझा किया, बैठक का संचालन एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमार ने किया।

रोक संभव नहीं प्रचार करेंगे: बैठक में कुंभ मेले को लेकर जारी केंद्र सरकार की एसओपी पर भी चर्चा हुई। उत्तराखंड के अधिकारियों ने केंद्र की गाइडलाइन का हवाला देते हुए, पंजीकरण और आरटीपीसीआर टेस्ट के आधार पर ही यात्रियों को हरिद्वार आने देने पर जोर दिया। हालांकि दूसरे राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने बिना जांच, पंजीकरण के आ रहे श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया। अलबत्ता इस पर बात का भरोसा जरूर दिया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पुलिस के प्लेटफार्म से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि लोग खुद ही औपचारिकताएं पूरी कर लें।

अहम निर्णय
-सभी राज्यों के अधिकारियों के साझा वाट्सएप ग्रुप बनेंगे
-यातायात दबाव बढऩे पर पड़ोसी राज्यों से ही डायवर्जन होगा
-भीड़ बढ़ी तो नजीबाबाद, सहारनपुर रेलवे स्टेशन भी सक्रिय होंगे
-कुम्भ के दौरान राज्यों के बीच वायरलेस की कॉमन फ्रीक्वेंसी होगी
-सभी राज्यों और केंद्रीय एजेंसी के नोडल अधिकारी हरिद्वार में बैठेंगे
-फेसबुक पेज, ट्विटर हैण्डल पर मिलेगी पार्किंग की जानकारी
-अन्तर्राज्यीय अपराधियों का विवरण साझा किया जाएगा
-अन्तर्राज्यीय चैक पोस्ट पर संयुक्त चैकिंग होगी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संस्कृति विभाग के म्यूजियम में संरक्षित रखी गई ‘केदारखण्ड’ झांकी
Next: चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.