Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अल्मोड़ा जनपद की तहसीलों का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अल्मोड़ा जनपद की तहसीलों का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 01/05/2023
IMG-20230501-WA0002

अल्मोड़ा। आयुक्त कुमाऊं मण्डल, दीपक रावत ने आज तहसील रानीखेत एवं चौखुटिया का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होंने रानीखेत तहसील पहुंचकर तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा सभी कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने तहसील के रिकॉर्ड रूम, पुराने वाद, भूमि से संबंधित प्रकरण, खाता खतौनी आदि के रिकॉर्ड देखे तथा सभी कार्यों के व्यवस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन को सभी प्रकार के पुराने प्रकरणों का जल्द निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिये कि बैनामा होने के 35 दिन के अन्दर दाखिल-खारिज की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय जिससे भूमि की धोखाधड़ी को रोका जा सके साथ ही विवादित मामलों का निस्तारण भी शीघ्र किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि जो व्यक्ति अपनी भूमि को अकृषक कराना चाहते है उसकी पंजिका प्रतिदिन बनायी जाय और इस कार्य का त्वरित निस्तारण किया जाय जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके पश्चात उन्होंने तहसील चौखुटिया पहुंचकर भी इसी प्रकार तहसील प्रशासन के कार्यों का निरीक्षण किया तथा इस संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त यहां पर जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त से मिलकर उनके सम्मुख क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
यहां उपजिलाधिकारी द्वाराहाट जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जैविक उत्पादों के महत्व की दी जानकारी
Next: धौलछीना पुलिस ने टैक्सी से 03 पेटी अवैध शराब की बरामद, चालक को किया गिरफ्तार; तस्कर की तलाश जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.