Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कुमार विश्वास की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्र सरकार ने दी वाई+ सिक्योरिटी
  • राष्ट्रीय

कुमार विश्वास की बढ़ाई गई सुरक्षा, केंद्र सरकार ने दी वाई+ सिक्योरिटी

RNS INDIA NEWS 15/07/2022
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। देश के चर्चित युवा कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ अलगाववादी तत्वों और असामाजिक तत्वों से खतरे के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा अब ज्यादा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने अब कुमार विश्वास को वाई+ कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर कुमार विश्वास की सुरक्षा घेरा को बढ़ाने का फैसला किया है।
दरअसल पिछले कुछ समय से कुमार विश्वास की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित मसले पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी समेत स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार को कुछ विशेष इनपुट्स मिले थे। यही वजह है कि कुमार विश्वास की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कुमार विश्वास की सुरक्षा श्रेणी ‘वाई’ से अपग्रेड करके अब ‘वाई प्लस’ कर दी गई है। वाई प्लस श्रेणी के तहत कुमार विश्वास की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान, कमांडो सहित स्थानीय पुलिस की टीम तैनात रहेगी।
कुमार विश्वास के साथ 24 घंटे अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के दो कमांडो की तैनाती हमेशा रहेगी। इसके साथ ही 11 जवानों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज चेंज होती रहेगी। पिछले साल ही कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जिसके तहत 4 जवानों की तैनाती होती थी, लेकिन अब वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था मिल जाने के बाद 11 जवानों की तैनाती उनके साथ रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर अलर्ट मोड में केंद्र सरकार, राज्यों को टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के दिए निर्देश
Next: 18 से लागू होंगी जीएसटी की नई दरें, दही, छाछ और लस्सी जैसी चीजें होंगी महंगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.