Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने किया परीक्षाओं का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने किया परीक्षाओं का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में अपराह्न में चल रही परीक्षाओं का सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने निरीक्षण किया। कुलपति प्रो बिष्ट ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा को लेकर परीक्षा प्रभारी एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित भी किया। साथ ही परीक्षा प्रपत्रों के रख रखाव, परीक्षा कक्ष में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने आदि के लिए निर्देशित किया। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्पेश पांडे ने उन्हें महाविद्यालय के शैक्षिक कार्यों एवं शोध कार्यों के साथ संरचनात्मक स्थितियों की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो पांडे ने इस दौरान कहा कि महाविद्यालय में सभी शिक्षक संस्था के उन्नयन के लिए कार्य कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने निरीक्षण के दौरान चर्चा में शोध एवं अकादेमिक कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने प्राचार्य से विद्यार्थियों के परीक्षाफल संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि परीक्षा से संबंधित विषयों को त्वरित दुरुस्त किया जा रहा है। प्रो बिष्ट ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ महाविद्यालय के शिक्षक डॉ बलवंत भट्ट, डॉ मेहीराज सिंह, डॉ वी के बिष्ट, डॉ जे.एस रावत, डॉ निहारिका, डॉ रोहित जोशी के साथ डॉ ललित जोशी सहित महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेकिंग अभियान में 30 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही
Next: केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.