Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी: हरीश रावत
  • हरिद्वार

केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दस साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने सिर्फ बड़े सरमायादारों, उद्योगपतियों के लिए काम किया है। आम लोग इस हकीकत को जानकर आज कांग्रेस के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। लक्सर में आयोजित कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के दस साल के काम ने देश में हर वर्ग के आदमी को निराश किया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करके विपक्ष की आवाज का गला घोट रही है। उन्होंने कहा कि 400 पार का दावा करने वाली भाजपा को इस बार 100 सीट भी नहीं मिलेंगी। दावा किया कि इस बार इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। सम्मेलन के आयोजक जिपं सदस्य संजय सैनी व सह आयोजक सत्यवीर गुर्जर ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सबसे छोटे स्तर के कार्यकर्ता ने जिस मेहनत व लगन से पार्टी के लिए काम किया है, उसी की वजह से कांग्रेस सत्ता में आएगी, और कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। उनके अलावा डॉ. उमादत्त शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष जगदेव सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण चौधरी, अदनान नवाज खान ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में अमित शर्मा डोनू, कृष्णपाल मुखिया, संजय नामदेव, धर्मपाल सिंह, कमला कश्यप, अखिल पंवार, रजत चौधरी, ताहिर हसन, संदीप चौधरी, सोनू, जहांगीर, जहीर हसन, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने किया परीक्षाओं का निरीक्षण
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.